फॉण्ट कनवर्टर NEW

रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

Koderama News: रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटनरोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन रोटरी क्लब कोडरमा के अध्यक्ष संतोष सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी रूपा रानी ने संयुक्त रूप से किया । स्मार्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटनरोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन रोटरी क्लब कोडरमा के अध्यक्ष संतोष सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी रूपा रानी ने संयुक्त रूप से किया । स्मार्ट क्लास का प्रोजेक्टर और मशीन रोटरी अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा के द्वारा विद्यालय को प्रदान किया गया । उन्होंने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य हैं । अच्छी शिक्षा प्राप्त करके ही बच्चे अपना और अपने परिवार समाज का कल्याण कर सकते हैं ।

इस मौके पर रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका ने विद्यालय कमेटी की ओर से उनका आभार प्रकट किया । और कहा कि स्मार्ट क्लास खुलने से बच्चों में शिक्षा का स्तर और अच्छा होगा जरूरतमंदों गरीबों के लिए खोला गया रोटरी बाल विद्यालय बच्चों को सभी आधुनिक शिक्षा और सभी तरह के एक्टिविटी जागरूकता से शिक्षा के प्रति उन्हें और अधिक प्रेरित कर रहा है । डॉ संगीता प्रसाद पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन कुमार पुजारा कैलाश चौधरी सचिव संदीप सिन्हा विद्यालय की प्राचार्य रीना कुमारी ने भी अपने विचार रखे । मौके पर 26- 27 सत्र के अध्यक्ष नवीन आर्य विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश सेठी सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी संजीव अग्रवाल अश्विनी राजगढ़िया पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन मौजूद थे ।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram