फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, झारखंड में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर बनाई रणनीति

Ranchi News : झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने के लिए सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और पूर्व प्रत्याशियों को विभिन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने के लिए सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और पूर्व प्रत्याशियों को विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया है।

रविवार को जारी सूची के अनुसार, ये पर्यवेक्षक नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है और इसका मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि वरीय नेताओं को विशिष्ट क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप यादव को देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद और गोड्डा नगर परिषद का प्रभार सौंपा गया है। दीपिका पांडे सिंह को महगामा, बादल पत्रलेख को बासुकीनाथ और केएन त्रिपाठी को चतरा, लातेहार एवं मेदिनीनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, श्वेता सिंह को चास नगर निगम, अनुपमा सिंह को चिरकुंडा, अजय दुबे को धनबाद, यशस्विनी सहाय को रांची और कपाली, कालीचरण मुंडा को बुंडू और खूंटी, भूषण बाड़ा को सिमडेगा और सुखदेव भगत को गुमला नगर परिषद का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. रामेश्वर उरांव को लोहरदगा, अंबा प्रसाद को बचरा, ममता देवी को रामगढ़, मुन्ना सिंह को हजारीबाग, निशांत आलम को पाकुड़, और डॉ. इरफान अंसारी को मिहिजाम व जामताड़ा की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, फुसरो नगर परिषद के लिए कुमार जय मंगल, मानगो नगर निगम के लिए बन्ना गुप्ता, बिश्रामपुर और माझियांव के लिए सुधीर चंद्रवंशी तथा छतरपुर के लिए राधाकृष्ण किशोर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सोनाल शांति ने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों को संगठन के लिए “संजीवनी” मान रही है और इसके जरिए पार्टी शहरी मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram