Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कोविड की स्थिति सामान्य, सतर्क रहें और मास्क पहनें : डॉ इरफान अंसारी
#Trending

कोविड की स्थिति सामान्य, सतर्क रहें और मास्क पहनें : डॉ इरफान अंसारी

By Muzaffar HussainMay 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
- 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : देश में एक बार फिर कोविड मामलों में हल्की बढ़ोतरी को लेकर झारखंड सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डॉ. अंसारी ने जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने कहा, “भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाना जरूरी है। इससे न केवल कोविड संक्रमण से, बल्कि अन्य वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों से भी बचाव होता है।” उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे न केवल खुद को सुरक्षित रखें, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है। जैसे ही नई दिशा-निर्देश जारी होंगे, राज्य सरकार त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और मेडिकल टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचना जरूरी है। साथ ही, लोग सामान्य सावधानियों का पालन करें जैसे-मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराना।

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क कर दिया गया है और आवश्यकता अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. अंसारी ने अंत में कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी है कि सतर्क रहें और एकजुट होकर कोविड के खिलाफ लड़ाई को फिर से सफल बनाएं।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

RECENT ADDA.

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

June 2, 2026

कपाली में ताबड़तोड़ फायरिंग: इस्लामनगर में दिनदहाड़े चली गोली, इलाके में फैली दहशत

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!
  • अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!
  • चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला
  • चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!
  • कपाली में ताबड़तोड़ फायरिंग: इस्लामनगर में दिनदहाड़े चली गोली, इलाके में फैली दहशत

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.