Skip to content
Log In
कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई 2025, रविवार को पूरे देश में किया जा रहा है। रांची जिले में यह परीक्षा 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी—प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक।

इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। परीक्षा के दौरान दंडाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

प्रशासन को आशंका है कि कुछ छात्र, उनके अभिभावक या असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.S.) की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की गई है।

यह निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगी और इसका पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह 25 मई 2025 को सुबह 7:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र व उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग करें।

निषेधाज्ञा की प्रमुख शर्तें

यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा

  • पांच या अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा (शव यात्रा एवं सरकारी कार्यों में लगे व्यक्ति को छूट)।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्र जैसे माइक, लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
  • किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बंदूक, राइफल, बम, बारूद आदि लाने की अनुमति नहीं होगी
  • लाठी, डंडा, तीर-धनुष जैसे हथियार लेकर चलना भी वर्जित रहेगा।
  • किसी प्रकार की सभा या मीटिंग का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *