Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»युद्ध में झौंक दिए 3 साल, शांति वार्ता के लिए 2 घंटे भी बैठक नहीं कर पाए, रुस-यूक्रेन
World

युद्ध में झौंक दिए 3 साल, शांति वार्ता के लिए 2 घंटे भी बैठक नहीं कर पाए, रुस-यूक्रेन

By Samsul HaqueMay 17, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: बीते तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। शांति पर बात भी हो रही है लेकिन सहमति नहीं बन पा रही है। वजह ये है कि रूस अपनी शर्तें रख रहा है और यूक्रेन का कहना है कि पहले बंदूकों को शांत किया जाए तब कहीं शांति पर बात हे सकती है। हाल ही में हुई बैठक में टर्की में हुई बैठक भी मात्र दो घंटे ही चली और युद्ध बीते तीन साल से चल रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से जारी युद्ध के बीच पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर कोई सहमित नहीं बन पाई।

रूस और यूक्रेन के अधिकारी यू-आकार की एक मेज के चारों ओर आमने-सामने बैठे। तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान ने बैठक की शुरुआत में सभी पक्षों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि ‘यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि संघर्षविराम यथाशीघ्र हो।अधिकारियों और पर्यवेक्षकों का मानना है कि तुर्किये की मध्यस्थता वाली वार्ता के माध्यम से तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने में तत्काल कोई प्रगति नहीं होगी।

इस वार्ता का नतीजा इतना ही रहा कि दोनों देशों के बीच 1000 बंदियों की रिहाई पर सहमति बनी । रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के प्रस्ताव पेश करने को लेकर सहमति बनी है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि सीजफायर को लेकर वह बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। रूस ने इस मुद्दे को लेकर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि रूस ने ऐसी शर्त रखी है जो कि स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, रूस चाहता है कि यूक्रेन बड़े हिस्से से अपनी सेना को हटा ले। यह तो एक तरह से धोखे की स्थिति है। रूस इसका फायदा उठाना चाहता है। उन्होंने कहा कि रूस शांति वार्ता में भी अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहता है।

वहीं रूस और यूक्रेन के रुख ने टेंशन जरूर बढ़ा दी है। रूस युद्धविराम पर बात करने को तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि बिना दोनों तरफ से बंदूकों के शांत हुए शांति की बात भी नहीं की जा सकती है। यूक्रेन का कहना था कि वार्ता के लिए कम से कम अस्थायी सीजफायर जरूरी है। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने उसकी शर्त नहीं मानी। वहीं रूस की तरफ से वार्ता में शामिल हुए व्लादिमीर मेदिन्स्की ने कहा कि वह इस वार्ता से संतुष्ट हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, फ्रांस, जर्मनी, यूके और पोलैंड से यही अपील की है कि अगर मॉस्को बिना शर्त युद्धविराम को तैयार नहीं होता है तो उसके खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं।

बता दें कि तुर्किए में होने वाली इस शांति वार्ता में पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल होने वाले थे। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी वार्ता में शामिल होने के संकेत दिए थे। हालांकि ऐन वक्त पर पुतिन और ट्रंप दोनों ही पीछे हट गए। ऐसे में वार्ता दोनों देशों के सीनियर अधिकारियों के बीच ही सिमटकर रह गई।यूक्रेन ने कहा कि उसके सहयोगियों के प्रस्ताव के मुताबिक वह सीजफायर चाहता है। इसके बाद आगे की बात होगी। वहीं अबू धाबी में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अब हमें करके दिखाना होगा। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही टाइखई के अनुसार रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूस के एक दल के साथ बैठक की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.