Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»इंसानों की क्रिएटिविटी छीन रहा AI, शोध से हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Adda More..

इंसानों की क्रिएटिविटी छीन रहा AI, शोध से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

By Samsul HaqueMay 17, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Public Adda: हाल ही में किए गए एक शोध से खुलासा हुआ है कि लोगों की क्रिएटिव सोच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विपरीत असर पड़ रहा है। शोध बताता है कि जब लोग AI पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगते हैं, तो उनकी सोच, समस्या सुलझाने और विश्लेषण करने से हटकर AI के उत्तर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने तक ही सीमित हो जाती है। यह बदलाव व्यक्ति के निर्णय लेने और समालोचनात्मक सोचने की क्षमताओं को कमजोर कर सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।

इसके विपरीत रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारी जिंदगी को कई मायनों में आसान बना दिया है। चेटजीपीटी और गूगल जेमिनी जैसे टूल्स ने न केवल कामकाज की रफ्तार बढ़ाई है बल्कि हर सेक्टर में AI की मांग को भी आसमान पर पहुंचा दिया है। कोडिंग से लेकर इनोवेटिव लर्निंग तक, AI आज हर जगह अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है, लेकिन जहां एक ओर यह तकनीक हमारे कार्यों को आसान बना रही है, तो वहीं दूसरी ओर यह इंसानों की रचनात्मकता और मानसिक क्षमता को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट और केर्नेजी मेल्लॉन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक हालिया शोध में यह सामने आया है कि जनरेटिव AI का अत्याधिक उपयोग हमारी सोचने-समझने की क्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इस अध्ययन के आधार पर चेतावनी दी गई है कि अगर हमने तकनीक का संतुलित उपयोग नहीं किया, तो यह हमारे दिमाग की वे क्षमताएं कमजोर कर सकती है जो अनुभव के साथ और अधिक तेज होती हैं।

शोध के अनुसार, जब लोग AI पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगते हैं, तो उनकी सोच समस्या सुलझाने और विश्लेषण करने से हटकर AI के उत्तर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने तक सीमित रह जाती है। यह बदलाव हमारे निर्णय लेने और समालोनात्मक सोचने की क्षमताओं को भी कमजोर कर सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। अध्ययन में शामिल कुल लोगों में से 64फीसदी लोग AI पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।

इस अध्ययन में उन लोगों ने हिस्सा लिया, जो हर हफ्ते कम से कम एक बार जनरेटिव AI का इस्तेमाल करते हैं। इनसे यह पूछा गया कि वे AI का किस तरह से उपयोग करते हैं जैसे ईमेल लिखने, विषयों पर रिसर्च करने या डेटा चार्ट एडिट करने में। साथ ही यह भी जाना गया कि क्या वे इन कार्यों के दौरान स्वतंत्र रूप से सोचते हैं या पूरी तरह AI पर निर्भर रहते हैं।

रिपोर्ट में सामने आया कि 36 फीसदी प्रतिभागियों ने यह स्वीकार किया कि वे अब भी AI के साथ काम करते समय सावधानी बरतते हैं और संभावित जोखिमों का आकलन करते हैं, जबकि 64 फीसद लोग बिना किसी सवाल के AI की बातों पर पूरी तरह भरोसा कर लेते हैं। ऐसे लोगों में सोचने की प्रवृत्ति कम हो रही है, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमताएं धीमी पड़ रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घर में बढ़ रहा है तिलचट्टों का आतंक? इन आसान टिप्स से मिनटों में भगाएं कॉकरोच

May 21, 2026

घर में रोजाना शंख बजाने से दूर होगी कंगाली, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

May 20, 2026

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

May 20, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.