फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका: नाली विवाद में महिला का सिर कलम, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। घर के सामने नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। युवक ने तलवार से हमला कर महिला का सिर धड़ से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। घर के सामने नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। युवक ने तलवार से हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में नाली का गंदा पानी घर के सामने बहाने को लेकर हुए विवाद में सिरफिरे युवक ने तलवार से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे केंवटपाड़ा मोहल्ले में एक शिक्षक का परिवार रहता है। जिले के सरैयाहाट प्रखंड के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी पत्नी विमला देवी (50 वर्ष), पुत्री एवं परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, उनके घर के समीप ही हजारीबाग में पदस्थापित एएसआई लालचंद साह का भी परिवार रहता है। नाली का गंदा पानी और कचरा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता था।

सूत्रों ने बताया कि मनोज कुमार सिंह बुधवार देर शाम बाजार गए थे। घर में उनकी पत्नी विमला देवी और पुत्री अकेले थी। इस बीच पड़ोस के दूसरे पक्ष द्वारा घर के सामने नाली का गंदा पानी बहा दिया गया। इस पर शिक्षक की पत्नी विमला देवी ने घर के सामने नाली का गंदा पानी बहाने पर विरोध जताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों की महिला के बीच कहासुनी होने लगी।इसी बीच, दूसरे पक्ष के 25 साल के फूलचंद साह उर्फ छोटू नाम का युवक आवेश में आकर घर से तलवार लेकर आया महिला पर हमला करने लगा। तब तक शिक्षक मनोज सिंह भी बाजार से घर लौट आए और बीच बचाव करने लगे। युवक फूलचंद उर्फ छोटू ने तलवार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। बीच बचाव के दौरान शिक्षक मनोज कुमार सिंह का भी हाथ कट गया।

मामले की सूचना पर सब इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल शिक्षक मनोज सिंह को इलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या में इस्तेमाल किया गया तलवार बरामद कर लिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram