फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

गार्नाचो की वापसी, डिबाला बाहर: स्कालोनी ने घोषित की 28 सदस्यीय अर्जेंटीना टीम

Buenos Aires : अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी चोट से उबरकर एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने गुरुवार को पुष्टि

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Buenos Aires : अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी चोट से उबरकर एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने गुरुवार को पुष्टि की कि मेसी जून में चिली और कोलंबिया के खिलाफ होने वाले क्वालिफायर मैचों में मैदान में उतरेंगे।

गौरतलब है कि मेसी मार्च में ग्रोइन की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के बावजूद अर्जेंटीना ने उरुग्वे और ब्राज़ील को हराकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया था। अब जब मेसी की फिटनेस पूरी तरह ठीक हो गई है, तो टीम को उनकी मौजूदगी से और मजबूती मिलेगी।

अर्जेंटीना का कार्यक्रम इस प्रकार है
टीम 5 जून को चिली से घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। चिली इस समय संघर्षरत है और अर्जेंटीना के लिए यह मुकाबला अहम होगा। इसके बाद 10 जून को ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना की भिड़ंत कोलंबिया से होगी, जो अभी छठे स्थान पर है। इन दोनों मैचों के बाद मेसी अमेरिका लौट जाएंगे, जहां वे 14 जून को इंटर मियामी के लिए क्लब वर्ल्ड कप में मिस्र के अल-अहली के खिलाफ खेलेंगे।

टीम से जुड़ी अन्य अहम जानकारी
कोच लियोनेल स्कालोनी ने 28 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस सूची में मैनचेस्टर यूनाइटेड के युवा फॉरवर्ड एलेजांद्रो गार्नाचो की वापसी हुई है, जिन्हें पिछली बार रणनीतिक कारणों से टीम से बाहर रखा गया था। दूसरी ओर, पाउलो डिबाला और गोंजालो मोंटीएल चोट के चलते इस बार टीम में शामिल नहीं हो सके हैं।

पहले मैच में अर्जेंटीना को कुछ अहम खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी। डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी, मिडफील्डर एनजो फर्नांडीज और लिआंद्रो पारेडेस निलंबन की वजह से चिली के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे, हालांकि उन्हें टीम में शामिल किया गया है। इस बार डिफेंडर मार्कोस अकुन्या और जर्मन पेजेला को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram