फॉण्ट कनवर्टर NEW

14 साल की आदिवासी लड़की से रे’प करने का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले में 14 साल की आदिवासी लड़की से रेप करने की कोशिश की गई। लड़की की सहेली के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। लड़की अपनी मौसी के घर के बाहर खेल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले में 14 साल की आदिवासी लड़की से रेप करने की कोशिश की गई। लड़की की सहेली के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। लड़की अपनी मौसी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी उसे उठा ले गए।

पुलिस ने पलामू जिले में 14 साल की आदिवासी लड़की से रेप के कथित प्रयास के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 24 से 27 साल की आयु के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को पनकी थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब लड़की अपनी मौसी के घर के बाहर सहेली के साथ खेल रही थी। पीड़िता की मौसी ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर आए और पीड़िता को जबरन कुछ दूर ले गए।

वहां उन्होंने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। उसकी सहेली ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग गए। पुलिस ने बताया कि मौके से भागे दो युवकों को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की चाची के बयान के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram