फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़ा सड़क हादसा ऑटो पलटने से पांच घायल, तीन की हालत गंभीर गुमला रेफर

Jharkhand News: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी के पास गुरुवार को ऑटो पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीपाटोली से चैनपुर साप्ताहिक बाजार जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी के पास गुरुवार को ऑटो पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीपाटोली से चैनपुर साप्ताहिक बाजार जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान डीपाटोली निवासी चिंता लोहारानी पति प्रदान लोहारा 50 वर्षीय, आशा बखला पति स्प्रियनिश बखला 38 वर्षीय, जनावल निवासी अनीता बड़ा पति सर्द लोहरा 47 वर्षीय, और शोषण टोप्पो 46 वर्षीय सहित पांच अन्य के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तत्काल चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, तीन महिलाओं चिंता लोहारानी, आशा बखला और अनीता बड़ा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है।चैनपुर पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram