फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी में आधार सुधार के नाम पर अवैध वसूली, लोग परेशान

Jharkhand News: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में इन दिनों आधार सुधार के नाम पर आम लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, धीरज केसरी नामक एक सीएससी (CSC) संचालक द्वारा आधार सुधार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में इन दिनों आधार सुधार के नाम पर आम लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, धीरज केसरी नामक एक सीएससी (CSC) संचालक द्वारा आधार सुधार के लिए लोगों से ₹500 से लेकर ₹2000 तक की मांग की जा रही है। यह वसूली साइबर कैफे के माध्यम से की जा रही है और यह कोई अकेला मामला नहीं है।

इसके अतिरिक्त, बैंक ऑफ इंडिया के पासबुक प्रिंट करने के नाम पर भी लोगों से लगातार ठगी की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोग भीड़ और अन्य परेशानियों से बचने के लिए इन संचालकों को पैसे देकर जल्दी काम करने के लिए फस जाते है । हालांकि, जब वे अपने संशोधित आधार कार्ड के साथ किसी आधिकारिक कार्य के लिए कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि आधार सुधार के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की गई है।

इस स्थिति से लोग काफी आक्रोशित और परेशान हैं। यह उल्लेखनीय है कि धीरज केसरी पर पहले भी मैया सम्मान योजना के तहत अवैध निकासी के आरोप लग चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने समझौता कर पीड़ित महिला को पैसे वापस किए थे।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सीएससी के प्रबंधक इस प्रकार की लगातार घटनाओं को अंजाम देने वाले धीरज केसरी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं और उन्हें कब तक निलंबित किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आम जनता को इस प्रकार की ठगी से बचाया जा सके।

इधर मामले का पक्ष जानने गए पत्रकारों संचालक के पिता मदन केसरी के द्वारा गलत केस में फंसने की धमकी दी जा रही है एवं भद्दे-बड़े गालियां भी सुनने को मिल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram