Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर

cm pushkar singh dhami 2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के लिए विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में 17.38 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों के तहत सड़कों के सुधारीकरण, मंदिरों और मेला स्थलों के सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, पुलों व मार्गों के सुधार और नालियों के निर्माण जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सड़कों के सुधारीकरण के लिए सबसे बड़ा बजट मंजूर

यह भी पढ़ें: पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

स्वीकृत योजनाओं में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार के लिए सर्वाधिक 4.22 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। गदरपुर क्षेत्र में गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 2.42 करोड़ रुपये तथा हरिद्वार जिले के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में सीसी और इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा डीडीहाट में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के उच्चीकरण हेतु 1.11 करोड़ रुपये, डोईवाला में जॉलीग्रांट सैंज चौकी से कालूवाला तक सड़क के लिए 98.75 लाख रुपये, मसूरी के आर्यनगर वार्ड में आंतरिक सड़कों व नालियों के लिए 56.76 लाख रुपये और चम्पावत के कठाड़ कमेला गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 55.16 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

मंदिरों और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए भी सरकार ने बड़ा बजट आवंटित किया है। चम्पावत के ढकना बडोला गांव में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 1.09 करोड़ रुपये और पिथौरागढ़ के डीडीहाट स्थित पौराणिक भगवती मंदिर के लिए 59.57 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 49.94 लाख रुपये, चमोली के कर्णप्रयाग में दानवीर कर्ण मंदिर के विकास हेतु 99.71 लाख रुपये तथा नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: 178 दिन से धरना, 163 दिन से अनशन! प्रशिक्षित बेरोजगारों की पुकार, सरकार अब भी मौन

हेलीपैड और सामुदायिक भवन निर्माण को भी मिली गति

इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड अंतर्गत फिताड़ी गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.07 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कारगी चौक स्थित जाट भवन निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि भी स्वीकृत की गई है। इनमें से कई प्रमुख योजनाओं के लिए प्रथम किश्त जारी करने का अनुमोदन भी कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सकेंगे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें