Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस! नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अफसरों की नई तैनाती

देहरादून में शनिवार को सामने आए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल व अल्मोड़ा के जिलाधिकारी सहित 5 आईएएस और 5 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

Transfer

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच और राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 27 नवंबर को जारी शासन के आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों का बदला कार्यभार

इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे अहम बदलाव नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी पद पर हुआ है। नैनीताल के जिलाधिकारी तथा जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे ललित मोहन रयाल को अब शासन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग व अपर सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

दूसरी तरफ, 2017 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्हें निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड के पद से अवमुक्त करते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहे आईएएस अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

खेल विभाग में भी हुआ अहम बदलाव

शासन स्तर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी में भी परिवर्तन किया गया है। 2017 बैच की अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के पद से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग और निदेशक खेल, युवा कल्याण के पद पर तैनात किया गया है।

पांच पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारियों के अलावा राज्य सिविल सेवा के पांच पीसीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद से अवमुक्त कर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है, जबकि पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर

इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा व नगर आयुक्त अल्मोड़ा नगर निगम सीमा विश्वकर्मा को अवमुक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल सुधीर कुमार को वहां से अवमुक्त कर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती ग्रहण कर इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें