Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

satpal maharaj

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। विकासखंड एकेश्वर के ग्राम गोर्ली के निकट धामलू स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 762.18 लाख रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान महाराज ने 66.90 लाख रुपये से निर्मित डीब बैंड से किमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण और 189.70 लाख रुपये की लागत से बने पाटीसैंण-तछवाड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 505.58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भंडारी गांव-मोंदाड़ी-पर्याण मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया।

डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड को बनाया विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन: महाराज

यह भी पढ़ें: धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर

जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास केवल भाजपा सरकारें ही कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन, तीर्थाटन और योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी, रोप-वे परियोजनाओं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन ने प्रदेश को एक विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है, जहां केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुयश रावत और एकेश्वर मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सतपुली में युवा संवाद: उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

satpal maharaj1 scaledअपने दौरे के अगले चरण में सतपाल महाराज ने सतपुली स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है और हमारे युवाओं में प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार का अद्भुत जुनून है। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी पहलों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उत्तराखंड में पर्यटन, योग, आयुष, कृषि, बागवानी और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जिससे पलायन रोकने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें: 178 दिन से धरना, 163 दिन से अनशन! प्रशिक्षित बेरोजगारों की पुकार, सरकार अब भी मौन

सकारात्मक परिवर्तन का वाहक है युवा मोर्चा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संवाद किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है, जिससे विचारों का आदान-प्रदान और भविष्य की दिशा तय होती है। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और समाज की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखें। इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री अरमान जोत बरार, प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल और जिलाध्यक्ष गणेश नेगी “रॉकी” सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें