उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह निर्णय लोकतंत्र को अधिक सशक्त और समावेशी बनाएगा। इससे सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे संसद में जनप्रतिनिधित्व बढ़ेगा और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के अवसर मिलेंगे।
मातृशक्ति को देश की निर्णय-प्रक्रिया में मिलेगी अधिक भागीदारी: धामी
यह भी पढ़ें: पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान किया जाना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे संसद में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार होगा और विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं एवं जनआकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाने के अवसर बढ़ेंगे।
इसके साथ ही, वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होने से हमारी मातृशक्ति को देश की निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे महिलाएं अपने अधिकारों एवं हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से सामने रख सकेंगी और राष्ट्र की नीतियों के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 28, 2026
सीएम धामी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होने से हमारी मातृशक्ति को देश की निर्णय-प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे महिलाएं अपने अधिकारों और हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से सामने रख सकेंगी और राष्ट्र की नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।
करोड़ों महिलाओं के लिए खुलेंगे नेतृत्व के नए द्वार: रेखा गुप्ता
यह भी पढ़ें: धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश की प्रगति में कदम से कदम मिलाकर चल रही हमारी माताओं, बहनों और बेटियों की भागीदारी अब देश के निर्णयों में भी बढ़े, इसी दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी है। इनके पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की आनुपातिक वृद्धि और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं के लिए नेतृत्व के नए अवसरों का द्वार खोलेगा और विकसित भारत की यात्रा को और समृद्ध करेगा।
यूपी के सभी 80 सांसदों से बिल का समर्थन करने की अपील: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूनियन कैबिनेट द्वारा परिसीमन बिल पास करने पर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से धन्यवाद। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से अपील की कि वे इस बिल का समर्थन करें और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें।
संबंधित खबरें
- उत्तराखंड पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
- उत्तराखंड धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर
- उत्तराखंड 178 दिन से धरना, 163 दिन से अनशन! प्रशिक्षित बेरोजगारों की पुकार, सरकार अब भी मौन
- उत्तराखंड अब तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग की खैर नहीं! CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश










