Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

178 दिन से धरना, 163 दिन से अनशन! प्रशिक्षित बेरोजगारों की पुकार, सरकार अब भी मौन

physical education teachers

उत्तराखंड में अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगारों का आंदोलन लगातार जारी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रशिक्षित बेरोजगार बीते 4 जून से देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

शनिवार को इस आंदोलन के 178 दिन पूरे हो चुके हैं, जबकि 163वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। वर्ष 2006 से सरकारी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे इन प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि इतने लंबे संघर्ष के बावजूद सरकार और विभाग की ओर से उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें: पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ा है यह संघर्ष: पांडेय

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि यह आंदोलन केवल बेरोजगार युवाओं की रोजी-रोटी का सवाल नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा की गिरती स्थिति और बच्चों के सर्वांगीण विकास से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार खेल महोत्सवों के माध्यम से प्रदेश के नौनिहालों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और अपनी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर राज्य के अनेक सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नियुक्ति की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खेल प्रतिभाओं को निखारने, विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने, अनुशासन विकसित करने तथा उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए स्कूलों में योग्य शारीरिक शिक्षकों की तैनाती बेहद जरूरी है। केवल खेल आयोजन कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यालय स्तर पर नियमित प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। संगठन ने मांग की है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शारीरिक शिक्षा को उचित स्थान देते हुए प्रदेश के प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक के सभी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें