देशभर में सर्दी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से काफी नीचे यानी माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में तापमान -10 डिग्री और केदारनाथ में -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, मैदानी इलाकों में भी ठंड तेजी से बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के कटनी स्थित करौंदी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में 30 नवंबर तक शीतलहर, कश्मीर में स्कूलों की छुट्टी
यह भी पढ़ें: पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 30 नवंबर तक शीतलहर चलने के आसार हैं और इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां श्रीनगर में पारा गिरकर -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घाटी के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण प्रशासन ने स्कूलों में फरवरी तक विंटर वेकेशन घोषित कर दिया है।
दिल्ली समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, राजधानी की हवा भी खराब
मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी बना हुआ है। शनिवार को लगातार 13वें दिन दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में रही और 24 घंटे का औसत एक्यूआई 226 दर्ज किया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता 15 नवंबर से लगातार खराब बनी हुई है, जिसमें सुबह के आंकड़ों के मुताबिक वाहनों से निकलने वाला धुआं पीएम 2.5 प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण रहा।
यह भी पढ़ें: धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर
संबंधित खबरें
- उत्तराखंड पौड़ी को 7.62 करोड़ की सड़कों की सौगात! सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
- उत्तराखंड धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, मंदिर और हेलीपैड के लिए 17.38 करोड़ मंजूर
- उत्तराखंड 178 दिन से धरना, 163 दिन से अनशन! प्रशिक्षित बेरोजगारों की पुकार, सरकार अब भी मौन
- उत्तराखंड अब तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग की खैर नहीं! CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश










