Skip to content
Log In
गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी कोलकाता नगर निगम चुनाव पर फिलहाल ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में सुनवाई का सुझाव सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी किशनगंज में पशुपालकों को मिली राहत, एक ही शिविर में 700 से अधिक पशुओं का इलाज नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र रांची में नशे के खिलाफ प्रशासन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बकाया वेतन देने की मांग, राज्यपाल से मिला कर्मचारी संघ झारखंड में आधुनिक पुलिस रिकॉर्ड रूम की शुरुआत, धनबाद में IG ने किया उद्घाटन

गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित गऊ-ग्राम परखम पहुंचेंगे। यहां वह गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसंधान और शिक्षा से जुड़े कई प्रकल्पों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित गऊ-ग्राम परखम पहुंचेंगे। यहां वह गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसंधान और शिक्षा से जुड़े कई प्रकल्पों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा।

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरी शंकर शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी

आयुर्वेद और पशु चिकित्सा से जुड़े प्रकल्पों की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

वहीं, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय और दो बीएचके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान और पुष्कर सिंह धामी भी होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में बड़ा उलटफेर, 10 आईपीएस समेत 28 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र समेत कई प्रमुख अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

आरएसएस के सुरेश सोनी होंगे मुख्य वक्ता

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वहीं, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि और स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा।

कई शिक्षाविद और विद्यार्थी भी होंगे शामिल

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, फैकल्टी सदस्य, समाजसेवी और विद्यार्थी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने मॉलिक्युलर बायोलॉजी लैब की जानकारी भी दी।

इस मौके पर उमेश शर्मा, विनीत कुमार, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र और ऋषभ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *