Skip to content
Log In
मणिपुर में KCP के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज और घर में घुसने की कोशिश! TVK विधायक पर FIR मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जमशेदपुर के आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल चार्ट बनने के बाद RAC टिकट किया रद्द, रेलवे पर लगा 25 हजार का जुर्माना राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत! CBI-ED जांच का आदेश रद्द, हाईकोर्ट को नए सिरे से सुनवाई का निर्देश सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी मारी बाजी; CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के शेरघाटू नाला के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 1 किलो 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

चतरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के शेरघाटू नाला के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 1 किलो 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी अखिलेश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्टील के डिब्बे में अफीम लेकर बेचने के लिए जा रहा है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई।

यह भी पढ़ें: SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प

पुलिस टीम ने शेरघाटू नाला के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। हालांकि, सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक स्टील का डिब्बा बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 1 किलो 80 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने अफीम जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता देवराज यादव भी अफीम के अवैध कारोबार में शामिल हैं और पहले भी इस मामले में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *