Skip to content
Log In
मणिपुर में KCP के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज और घर में घुसने की कोशिश! TVK विधायक पर FIR मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जमशेदपुर के आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल चार्ट बनने के बाद RAC टिकट किया रद्द, रेलवे पर लगा 25 हजार का जुर्माना राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत! CBI-ED जांच का आदेश रद्द, हाईकोर्ट को नए सिरे से सुनवाई का निर्देश सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी मारी बाजी; CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने झारखंड के दो लोगों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों में कुल 2.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कैंट। मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने झारखंड के दो लोगों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों में कुल 2.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पहले मामले में लूसन का बगीचा निवासी उमेश राठौर ने कैंट थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी थी। फाइल खोलने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए।

यह भी पढ़ें: पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम

पुलिस ने जांच और तकनीकी मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बासडीह निवासी 28 वर्षीय प्रवन कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ठगी के 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

2.25 लाख रुपये की भी हुई ठगी

दूसरे मामले में मातापुरा निवासी विक्रम राजौरिया ने 2.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर झगराही निवासी 47 वर्षीय जगदीश को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *