जमशेदपुर। शहर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गईं। इनमें दो छात्राएं कक्षा छह और एक छात्रा कक्षा सात में पढ़ती है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।
छात्राओं के फरार होने की जानकारी मिलने पर उनके परिजन और स्थानीय मुखिया स्कूल पहुंचे। परिजनों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम
बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले एक हाथी ने स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ दी थी। इसके बाद से दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई थी। आरोप है कि टूटी हुई बाउंड्री वॉल का फायदा उठाकर तीनों छात्राएं स्कूल से बाहर निकल गईं।
घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें: SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प
संबंधित खबरें
- झारखंड पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम
- झारखंड SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प
- झारखंड मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- झारखंड JSHPS ने जारी किया भर्ती विज्ञापन, 20 हजार से 1 लाख तक मिलेगा मानदेय







