Skip to content
Log In
सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति

बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

बिहार के अररिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरा सिटी रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में रिक्शा चालक समेत 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिजली ऑफिस के पास NH-327E पर हुई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अररिया: बिहार के अररिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरा सिटी रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में रिक्शा चालक समेत 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिजली ऑफिस के पास NH-327E पर हुई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिटी रिक्शा पर बैठे बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद

अस्पताल में तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है, जबकि गंभीर हालत में दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। रिक्शा चालक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टक्कर के बाद कार छोड़कर भागा चालक

बताया जा रहा है कि बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर सवाल

हादसे के बाद अल-गजाली इंटरनेशनल स्कूल की परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सिटी रिक्शा में एक साथ स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने की व्यवस्था क्यों की गई थी, इसको लेकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे

बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। ऐसे में इस हादसे ने स्कूलों में बच्चों के सुरक्षित परिवहन और वाहन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *