अमेरिका इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने भारतीय मूल के राहुल आनंदकृष्णन को हिरासत में ले लिया है। टेक्सस में बिना अनुमति के आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो लेने के प्रयास के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह घटना 7 जून की है। आईसीई के अनुसार आनंदकृष्णन काउंटी जेल में अपनी सजा पहले ही काट चुका है और अब इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक हिरासत में ही रहेगा।
ग्राहक के फोन से निजी फोटो भेजने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्टिन पुलिस को कैपिटल प्लाजा शॉपिंग सेंटर स्थित टोटल वायरलेस स्टोर से इस संबंध में सूचना मिली थी। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्टोर के एक कर्मचारी ने उसका फोन लिया और उसकी निजी तस्वीरें अपने पास भेज लीं। महिला ने आरोप लगाया कि फोन अनलॉक करने के लिए आरोपी ने उससे पासकोड मांगा। इसके बाद उसने जानबूझकर फोन की फोटो गैलरी खोली और एयरड्रॉप के जरिए कुछ निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां
स्टोर के पिछले हिस्से में ले गया था फोन
महिला ने पुलिस को बताया कि आनंदकृष्णन उसका फोन लेकर स्टोर के पिछले हिस्से में गया था। वहां से लौटने के बाद महिला ने देखा कि एयरड्रॉप के जरिए उसकी दो निजी तस्वीरें कर्मचारी के डिवाइस पर भेजी गई थीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उसके स्नैपचैट अकाउंट को भी एक्सेस किया और खुद को उसमें जोड़ लिया। महिला ने पुलिस के सामने स्पष्ट किया कि उसने कर्मचारी को अपनी तस्वीरें या स्नैपचैट देखने अथवा कोई निजी फोटो भेजने की अनुमति नहीं दी थी और उसने कानूनी कार्रवाई की मांग की।
नेटवर्क सेटिंग के दौरान हुई यह घटना
फॉक्स 7 ऑस्टिन के जारी अदालती दस्तावेजों के मुताबिक आनंदकृष्णन ने पुलिस को बताया कि महिला ग्राहक अपने आईफोन की नेटवर्क सेटिंग बदलवाने के लिए स्टोर पर आई थी। हलफनामे के अनुसार आनंदकृष्णन ने जांचकर्ताओं से कहा कि तस्वीरें ट्रांसफर नहीं हो पाईं और उसने फोन वापस महिला को सौंप दिया। आरोपी ने यह भी माना कि उसे केवल नेटवर्क सेटिंग देखने की अनुमति थी, न कि ग्राहक की तस्वीरें या अन्य निजी जानकारी देखने की।
जेल की सजा के बाद इमिग्रेशन हिरासत
आनंदकृष्णन पर शुरुआत में इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग, जो एक गंभीर अपराध है, तथा कंप्यूटर सिक्योरिटी ब्रीच के आरोप लगाए गए थे। हलफनामे के मुताबिक दूसरा आरोप फोन के फोटो एप को बिना अनुमति एक्सेस करने से जुड़ा था। आईसीई ने बताया कि बाद में उसे इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग के प्रयास का दोषी ठहराया गया और उसने काउंटी जेल में सजा पूरी की। इसके बाद आईसीई ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां
संबंधित खबरें
- World ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां
- World कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां
- World इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू
- World ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे








