फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की जोरदार टक्कर, एक भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। सोलुखुंबु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नेपाल: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। सोलुखुंबु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल का न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। दोनों हेलीकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं में जाकर गिर गए। घटना के बाद हेलीपैड पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दूसरा हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा और दोनों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

एक की मौत, कई घायल

पुलिस के मुताबिक, हादसे में भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामरामाडू की मौत हो गई। वहीं, भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलटों को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की जांच जारी

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड टकराने की पुष्टि हुई है। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram