Skip to content
Log In
पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

लातेहार में महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया पिटाई और बदसलूकी का आरोप, CM ने लिया संज्ञान

झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला ने बरियातू थाना के प्रभारी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने, जातिसूचक गालियां देने और थाने में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला ने बरियातू थाना के प्रभारी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने, जातिसूचक गालियां देने और थाने में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

बकरी चराने के दौरान मारपीट का आरोप

आरोप के अनुसार, 5 अक्टूबर को पुनिया देवी बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान बरियातू थाना प्रभारी तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में वहां पहुंचे। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें थाने ले गए। रास्ते में भी पिटाई करने के साथ थाने में टांगकर मारने और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। महिला के मुताबिक, उन्हें अगले दिन रात में थाने से छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल

CM ने लातेहार पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया

मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान लिया। उन्होंने लातेहार पुलिस को तत्काल जांच करने और उचित कार्रवाई के बाद जानकारी देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। फिलहाल, महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *