फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘पाकिस्तान से आए 300 करोड़’ का डर, 4.50 लाख की ठगी और गिरफ्तारी

Bokaro : आपके पति के खाते में पाकिस्तानी खाते से 300 करोड़ रुपये आए हैं, 16 लाख रुपये कमीशन मिला है…’ – ऐसी कहानी गढ़कर साइबर ठगों ने गोमिया की पुष्पलता त्रिपाठी के परिवार को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा लिया और 4.50 लाख

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : आपके पति के खाते में पाकिस्तानी खाते से 300 करोड़ रुपये आए हैं, 16 लाख रुपये कमीशन मिला है…’ – ऐसी कहानी गढ़कर साइबर ठगों ने गोमिया की पुष्पलता त्रिपाठी के परिवार को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा लिया और 4.50 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। मामले में बोकारो साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के आगरा से दो कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से आईफोन-15 और Nothing Phone (3a) जब्त किए हैं। दोनों मोबाइल में साइबर ठगी के पैसे के लेनदेन से जुड़े ऑडियो और मैसेज मिलने की बात पुलिस ने कही है।मामला साइबर थाना कांड संख्या 08/2026 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को गोमिया थाना क्षेत्र की वादिनी पुष्पलता त्रिपाठी को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र एटीएस का अधिकारी बनकर फोन किया। आरोप लगाया कि उनके पति गिरिश दत्त त्रिपाठी के खाते में पाकिस्तान से 300 करोड़ रुपये अवैध रूप से आए हैं और उन्हें इसके एवज में 16 लाख रुपये कमीशन मिला है। इसके बाद पति को डिजिटल अरेस्ट करने का भय दिखाकर महिला से अलग-अलग तरीके से कुल 4.50 लाख रुपये ठग लिए गए।
— आगरा तक पहुंची साइबर पुलिस की टीम :
पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर साइबर डीएसपी सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगरा में छापेमारी की। पुलिस ने रवि कुमार (23), निवासी नगला हरमुख, आगरा और ऋतिक कुशवाहा (21), निवासी खेरागढ़, आगरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से iPhone-15 और Nothing Phone (3a), 256 GB बरामद कर विधिवत जब्त किया। पुलिस का कहना है कि उपकरणों से साइबर ठगी की रकम के लेनदेन से जुड़े ऑडियो और संदेशों के साक्ष्य मिले हैं। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
— ठगी की रकम वापस कराने में भी कार्रवाई :
साइबर थाना बोकारो ने Money Restoration Module (MRM) के माध्यम से साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस कराने की कार्रवाई भी की है। पुलिस के अनुसार विभिन्न मामलों में कुल 4,30,009 रुपये की राशि वापस कराने की कार्रवाई हुई है। इसमें 16 खाताधारकों को कुल 1,50,957 रुपये वापस किए गए हैं। वहीं कांड संख्या 35/2026 में प्रवीण कुमार के एचडीएफसी बैंक खाते में 2,79,052 रुपये वापस किए जाने की बात पुलिस ने कही है। छापेमारी दल में पुअनि गौरव गोयल, पुअनि प्रमोद कुमार पंडित, पुअनि रमेश कुमार, आरक्षी रितेश कुमार और आरक्षी सुनील मंडल शामिल थे। पुलिस के अनुसार तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर राज्य से बाहर जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। टीम को पुरस्कृत किए जाने की भी बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram