फॉण्ट कनवर्टर NEW

5000 रुपये घूस लेते रजिस्ट्री कार्यालय का कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

लोहरदगा। रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 27 मार्च 2025 को 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वह ग्राम+पोस्ट हिसरी, थाना बगरू जिला लोहरदगा निवासी मो अलीमुद्दीन से पट्टा निकालने के नाम पर रिश्वत ले रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा। रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 27 मार्च 2025 को 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वह ग्राम+पोस्ट हिसरी, थाना बगरू जिला लोहरदगा निवासी मो अलीमुद्दीन से पट्टा निकालने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इसकी शिकायत मो अलीमुद्दीन ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की थी। इसके बाद ब्यूरो ने जाल बिछाकर कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को रंगे हाथ रजिस्ट्री ऑफिस से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद दिलीप कुमार को अग्रतर कार्रवाई हेतु रांची लेे जाया गया। दिलीप कुमार की गिरफ्तारी से लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस में कर्मी काफी डरे-सहमेे नजर आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram