फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंडे के ठेले वाले को 6 करोड़ का नोटिस

दिल्ली में रजिस्टर्ड कंपनी बताकर टैक्स बकाया दिखाया; युवक बोला- आज तक दिल्ली नहीं गया India News: दमोह में अंडे का ठेला लगाने वाले प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपए के जीएसटी भुगतान का नोटिस मिला है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के नोटिस

अपनी भाषा में पढ़ें

दिल्ली में रजिस्टर्ड कंपनी बताकर टैक्स बकाया दिखाया; युवक बोला- आज तक दिल्ली नहीं गया

India News: दमोह में अंडे का ठेला लगाने वाले प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपए के जीएसटी भुगतान का नोटिस मिला है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के नोटिस में प्रिंस को दिल्ली में खुली कंपनी का मालिक बताया गया है। इस कंपनी के नाम पर करीब 50 करोड़ का कारोबार दर्ज है। जिसके ऐवज में करीब 6 करोड़ रुपए का जीएसटी भुगतान बकाया है। नोटिस मिलने के बाद प्रिंस ही नहीं, पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने मामले की शिकायत आयकर विभाग और एसपी से की है। अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है।

  • दिल्ली में कंपनी बनी, 2022-23 का टैक्स बकाया

दमोह में पथरिया के वार्ड नंबर 14 में रहने वाला प्रिंस ठेला लगाकर अंडे बेचने का काम करता है। बीती 18 मार्च को उसके नाम से घर पर एक रजिस्टर्ड डाक आई। इसमें इनकम टैक्स विभाग का नोटिस निकला। इस नोटिस में लिखा है कि साल 2022 में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से दिल्ली के स्टेट जोन 3 (वार्ड 33) में एक फर्म संचालित की गई। इस कंपनी ने 2022-23 में करीब 50 करोड़ रुपए के चमड़ा, लकड़ी और आयरन का कारोबार किया। लेकिन जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया। कंपनी पर करीब 6 करोड़ की जीएसटी का भुगतान बकाया है।

  • नोटिस असली, आयकर विभाग को पत्र भेजा

नोटिस मिलने के बाद प्रिंस ने एडवोकेट अभिलाष खरे से संपर्क किया तो पता चला कि नोटिस असली है। अब पूरा परिवार हैरान है कि जब प्रिंस कभी दिल्ली गया ही नहीं तो उसके नाम पर इतनी बड़ी कंपनी कैसे खुल गई। वहीं, एडवोकेट अभिलाष खरे ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हमने आयकर विभाग को लेटर भेजा है। पुलिस से भी शिकायत की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram