फॉण्ट कनवर्टर NEW

संघ लोक सेवा आयोग का Recruitment Test Exam 23 मार्च को दो पाली में

रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 2025 का Recruitment Test Exam 23 मार्च 2025 को दो पाली में होगी। प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली 2 बजे अपराह्न से 4 बजे अपराह्न तक होगी। परीक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 2025 का Recruitment Test Exam 23 मार्च 2025 को दो पाली में होगी। प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली 2 बजे अपराह्न से 4 बजे अपराह्न तक होगी। परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु, रांची काे बनाया गया है। कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बी० एन० एस० एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। निषेधाज्ञा दिनांक 23 मार्च 2025 को प्रातः 6:30 बजे से संध्या 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा इस प्रकार है:-

  • पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
  • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
  • किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
  • किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।
  • किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram