फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन

रांची। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा 19 मार्च 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आगामी माह में आने वाले त्योहार रामनवमी, ईद एवं सरहुल के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा 19 मार्च 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आगामी माह में आने वाले त्योहार रामनवमी, ईद एवं सरहुल के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, गत माह दिए गए निर्देशों की समीक्षा सभी थाना प्रभारी से क्रमवार की गई। अंत में विगत माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियो एवं कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।

इन्हेें किया गया सम्मानित

  • रामनारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक खलारी, पु0अ0नि0
  • चन्दन कुमार, थाना प्रभारी चान्हो
  • लिखोर्तीन लिपिक
  • राजेश प्रसाद वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय हिंदी शाखा
  • स0अ0नि0 नीरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय CCTNS शाखा

आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु जो निर्देश दिए गए

अपराध नियंत्रण में

लंबित कांड, कांड की समीक्षा के दौरान तकनीकी शाखा से टेक्निकल सहयोग लेना, NBW वारंट का स-समय निष्पादन करते हुए न्यायालय को सूचित करना, लंबित पासपोर्ट का सत्यापन, UD कांडों का समीक्षा, विगत 1 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, छिनतई, रेप, पोक्सो, चोरी, लुट, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी

अनुसंधान नियंत्रण में

प्रॉपर्टी ऑफेंस कांड एवं यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram