जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लाेगों की समस्याएंं

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अपने कार्यालय कक्ष में 18 मार्च 2025 को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उन्होंने मामले के यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अपने कार्यालय कक्ष में 18 मार्च 2025 को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उन्होंने मामले के यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान एक महिला ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि उनके नामकुम अंचल स्थित जमीन पर फर्जी डीड के आधार पर सामाजिक तत्वों द्वारा बाधा उत्पन्न कर घर बनाने नहीं दिया जा रहा है। इस पर उपायुक्त नेे त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक बुजुर्ग ने मेसरा गांव के एक गली में सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई। इस पर उपायुक्त ने सड़क बनाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदनों के निष्पादन पर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियाें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.