फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

धार्मिक माहाैैल नजदीक, इसका करेें सम्मान : दुर्गा उरांव

रांची। सिरमटोली सरना स्थल में रैंप हटाने के मामले में आदिवासी संगठनों द्वारा हो रहे विरोध पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष दुर्गा उरांव उर्फ दुर्गा मुंडा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सभी संगठनों के अगुवा एवं नेतृत्वकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। सिरमटोली सरना स्थल में रैंप हटाने के मामले में आदिवासी संगठनों द्वारा हो रहे विरोध पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष दुर्गा उरांव उर्फ दुर्गा मुंडा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सभी संगठनों के अगुवा एवं नेतृत्वकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है सरहुल करीब है, इसलिए शांत रहें और त्योहार को सफलतापूर्वक संपन्न होने देें। धार्मिक माहाैैल नजदीक है, इसका सम्मान करेें और समाज के लोगों को भी भटकने नहीं दें। यह विवाद इतना बड़ा नहीं है, जिसे मिल-बैठकर सुलझाया नहीं जा सके। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन को हस्तक्षेप करनेे का आग्रह किया है। उन्होंने कहा रैंप राताें-रात नहीं बना। एक दिन में इतना विशाल कंस्ट्रक्शन संभव नहीं। जिनको इस रैंप निर्माण सेे दिक्कत थी, शुरुआत मेें ही विरोेध दर्ज कराना था। स्थानीय अधिकारियों काे भी इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वे आदिवासी परंपरा से अवगत हैं। आश्चर्य है कि सरकारी स्तर से इस ओर शुरुआत में कैसे ध्यान नहीं दिया गया। इसका मतलब है इस प्रोजेक्ट निर्माण में बाहरी अधिकारियों का वर्चस्व रहा और उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियाें, धार्मिक गुरुओं आदि से परामर्श किया ही नहीं। अब जब निर्माण कार्य अंंतिम चरण में है तो विवाद गहराता जा रहा है। यह राज्यहित में सही नहीं है। सरकार अविलंब इस पर संज्ञान ले और समाधान निकाले ताकि प्रकृति महापर्व सरहुल सभी अच्छे से मना सकें और विवाद पर विराम लगे।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram