Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»हजारीबाग सेंट्रल जेल से लड़ा विधानसभा चुनाव, शपथ लेने से पहले ही पटना में कर दी गई हत्या
#Trending

हजारीबाग सेंट्रल जेल से लड़ा विधानसभा चुनाव, शपथ लेने से पहले ही पटना में कर दी गई हत्या

By Muzaffar HussainMarch 18, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250318-WA0115.mp4

रांची। महाजनी जुल्म और शोषण के खिलाफ हुए आंदोलन के महानायक मजरुल हसन खान। एक बड़े जमींदार परिवार से होते हुए भी जिन्होंने सभी सुख-सुविधा को त्याग दिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा थाम कर महाजनों द्वारा किए जा रहे शोषण एवं जुल्म के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जिन्होंने  पार्टी में लाया और महाजनी जुल्म और शोषण के खिलाफ एकजूट होकर लड़े। ऐसे महानायक मजरुल हसन खान का 53वां शहादत दिवस 18 मार्च 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद द्वारा अल्बर्ट  एक्का चौक में मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब हो कि कामरेड खान को किसानों एवं मजदूरों से काफी लगाव था और वे उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। यही वजह है कि बाद में उन्होंने चुनाव लड़ना स्वीकार किया। पहली बार वह रामगढ़ विधानसभा की सामान्य सीट पर 1969 को चुनाव लड़े लेेकिन इंडियन नेशनल कांग्रेस के बाबूलाल अग्रवाल से महज 625 मतों के अंंतर से हार गए। वहीं, 1972 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें जरीडीह विधानसभा एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। इस समय वह हजारीबाग जेल में बंद थे और जेल में रहकर ही उन्होंने यह चुनाव लड़ा। उनकी लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जरीडीह विधानसभा क्षेत्र से वह बीजेएस के छत्रु राम महतो से महज 206 मतों के अंतर से हार गए। वहीं, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उन्हें प्रचंड जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी काे कुल 3370 मतों के अंतर से हराया और अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज की। लेकिन अफसोस की बात है कि शपथ लेने से पूर्व ही पटना विधायक आवास के फ्लैट न 302 में उनकी हत्या कर दी गई। यह देश की पहली राजनीतिक हत्या थी। इसका संपूर्ण एवं विस्तृत वर्णन डॉ मुजफ्फर हुसैन ने अपनी पुस्तक झारखंड की मुस्लिम विभूतियां में की हैै।

मंजूर भवन कार्यालय का निर्माण
उनकी हत्या के बाद से पार्टी उनकी याद में प्रतिवर्ष शहादत दिवस मनाती हैै और उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करती है। पार्टी ने उनकी याद में कई जिलों में मंजूर भवन नाम से पार्टी कार्यालय का निर्माण कराया है। यह कार्यालय प्रखंड एवंं गांव स्तर पर भी देखा जा सकता हैै। शहादत दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके पांडे, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, एटक राज्य माहासचिव अशोक यादव, युवा नेता संतोष कुमार रजक, कैमरून निशा, आरती कुमारी, किरण कुमारी, इसाक अंसारी, अनिरुल्लाह अंसारी, आदिल खान समेत पार्टी के कई सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.