Skip to content
Log In
कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा झारखंड विधानसभा में आज से विशेष सत्र, पहले दिन SIR तो दूसरे दिन MMDR पर चर्चा बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

कोडरमा के तौफीक हुसैन को मिला टाइम्स ऑफ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव 2026 सम्मान

Jamshedpur News: के होटल रामाडा में आयोजित शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार,गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित द-टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव अवार्ड से चाइल्ड प्रोग्रेसिव विद्यालय कोडरमा के संचालक तौफीक हुसैन को सम्मानित किया गया । इस सम्मान के लिए इन्होने प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद,द -टाइम्स ऑफ़ इंडिया के ब्यूरो चीफ अजय कुमार और अपने सीपीएस विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर,सहायक कर्मी विशेषकर विद्यालय में अध्ययरत बच्चों को हार्दिक धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा की यह उपलब्धि मेरी नहीं है बल्कि विद्यालय की ओर से सदैव प्रयासरत एवं बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षकों शिक्षिकाओं तथा उन बच्चों की है । जो विद्यालय की ओर से शिक्षा जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए अलग-अलग तरह से प्रतियोगिताओं में शामिल होते हैं । और सफलता प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं । मैं विशेष धन्यवाद देता हूं उन बच्चों को जिन्होंने विद्यालय की ओर से हर वर्ष शिक्षा खेलकूद नृत्य संगीत ओलंपियाड इत्यादि कई प्रतियोगिताओं में परचम लहराने का कार्य किया है । मुझे यह सम्मान शिक्षा,समाज सेवा,नवाचार,आनंददायक शिक्षण तथा कौशल आधारित शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कोडरमा जिले के निजी विद्यालयों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि ने यह सिद्ध किया है कि कोडरमा जिला के विद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।
कॉन्क्लेव कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020),शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रभावी उपयोग, कौशल आधारित शिक्षा,विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य तथा भविष्य के स्मार्ट स्कूलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों जवजीत सिन्हा रॉय जनरल मैनेजर एशियन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स,रोहित सन्याल मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट JIS यूनिवर्सिटी,जवानता बगची, ASSO वाइस प्रेसिडेंट भवानीपुर ग्लोबल केंपस,पासवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद,संदीप भागल विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किया और अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, रचनात्मकता और कौशल विकास का माध्यम बननी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई को बोझ नहीं,बल्कि आनंद का अनुभव बनाएं।
इसके लिए विद्यालयों में निम्न गतिविधियों को बढ़ावा देने की सलाह दी गई प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण समूह चर्चा, रोल प्ले एवं कहानीआधारित शिक्षण AI एवं डिजिटल टूल्स के माध्यम से इंटरएक्टिव कक्षाएं कला,संगीत,खेल एवं प्रयोगशाला आधारित गतिविधियाँ फील्ड विजिट एवं कौशल विकास कार्यशालाएँ ।

इस सम्मान के लिए विद्यालय की ओर से सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि कॉन्क्लेव से प्राप्त अनुभवों एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपने विद्यालय में लागू कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण,तकनीक-सक्षम, आनंददायक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे,ताकि बच्चे 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें । और इसके लिए द- टाइम्स ऑफ़ इंडिया परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच न केवल सम्मान का अवसर है,बल्कि सीखने,विचारों के आदान – प्रदान और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त करने का भी सशक्त माध्यम है।
विद्यालय की ओर से हिना कौसर, शाइस्ता शेख शिवम यादव राजकुमार रचना सिन्हा,अमित कुमार रेनू सह,मो• मुजम्मिल,चंदन कुमार मनोज कुमार सोनाली कुमारी,वीणा गोस्वामी,एमन परवीन मेघना कुमारी,रिंकी कुमारी नाहिद परवीन सभी बच्चों,शिक्षकों और सहायक कर्मियों ने इस निमित हार्दिक बधाई दिया है ।।

यह भी पढ़ें: कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *