गुप्त सूचना पर पुलिस का छापा, करोड़ों की अफीम बरामद, तस्कर पहुंचा जेल

Chatra News: जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुंदा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधिकारियों

Chatra News: जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुंदा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम तेगम में फुलेश्वर महतो का 22 वर्षीय पुत्र जलेश कुमार अपने घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में अफीम और डोडा जमा कर रखा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह और पुलिस बल की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जलेश कुमार के घर पर अचानक छापेमारी की।

तलाशी के दौरान घर से 7.540 किलोग्राम अफीम और 293.900 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। इस बड़ी खेप की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक वीवो (Vivo) कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी जलेश कुमार को गिरफ्तार कर कुंदा थाने में NDPS एक्ट (कांड सं.-52/2026) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.