फॉण्ट कनवर्टर NEW

JN College में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पुरुषों ने दी प्रस्तुति

रांची। जगन्नाथ नगर महाविद्यालय धुर्वा में शनिवार 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जगन्नाथ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि कार्यक्रम का संचालन से लेकर सभी तरह की प्रस्तुति पुरुष शिक्षकों द्वारा किया गया। इस अवसर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जगन्नाथ नगर महाविद्यालय धुर्वा में शनिवार 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जगन्नाथ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि कार्यक्रम का संचालन से लेकर सभी तरह की प्रस्तुति पुरुष शिक्षकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शम्शुन नेहार ने कहा महिलाएं कई कष्ट सहते हुए हर एक क्षेत्र में पुरुषों के साथ चल रही है। ऐसे में आज के दिन महिलाओं को आवश्य सम्मान देनी चाहिए। उन्होंने एक मार्मिक कविता के माध्यम से महिलाओं के मन की बात कही। कार्यक्रम के लिए महिला शिक्षकों द्वारा कई प्रकार का व्यंजन बनाकर लाया गया था जिसका शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया।

शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने जमकर उठाया लुत्फ 

गुलाबी साड़ी मोर होठ लाल-लाल, रोड में चलो ना धाकड़ वाला चाल की धुन पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर पुरुष शिक्षकों द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी पुरुष शिक्षकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निखिल एवं डॉ अरुण ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ हेमवती बिन्हा ने किया। मौके पर डॉ पुष्कर, डॉ जगदीश, डॉ हर्षमति सिंकू, डॉ विद्यानंद, डॉ निखिल, डॉ रामजाय, डॉ नेहा, डॉ पार्वती मुंडू, डॉ टेरेसा टुडू, प्रो प्रियंका सहित समस्त शिक्षक शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram