फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

श्री राधा वल्लव मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन उत्सव, 351 श्याम भक्त पवित्र निशान करेंगे अर्पित

रांची। श्री श्याम संघ, रांची के तत्‍वावधान में सोमवार 10 मार्च 2025 को अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लव मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा। एकादशी के शुभ अवसर पर 351 श्याम भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। यह जानकारी देते

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। श्री श्याम संघ, रांची के तत्‍वावधान में सोमवार 10 मार्च 2025 को अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लव मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा। एकादशी के शुभ अवसर पर 351 श्याम भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया प्रातः 7 बजे गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। निशान पूजा के मुख्य यजमान संजीव विजयवर्गीय अपने परिवार संग निशान पूजन करेंगे। इसके बाद श्याम भक्तों द्वारा रंग-बिरंगे निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। निशान शोभायात्रा अपर बाजार श्री राधा वल्लव मंदिर से जेजे रोड़, शहीद चौक, कुंजलाल स्ट्रीट, दत्ता ब्रदर्स, ईस्ट मार्केट रोड़, लोहिया चौक, कार्ट सराय रोड़, बंशीधर अडुकिया रोड होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। वहां भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। रात्रि 7 बजे से मंदिर प्रांगण में फाल्गुन रसिया मनाया जाएगा, जहां भक्तगण खाटू के तोरण द्वार का दर्शन करेंगे। इसी समय श्री राधा वल्लभ मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी, महाप्रसाद एवं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। मुख्य यजमान रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद जैन अपने परिवार संग बाबा श्याम का अखंड ज्योत प्रज्वलित करेंगे। कोलकाता की भजन गायिका प्रिया पोद्दार के सुमधुर भजनों पर श्याम प्रेमी गोता लगाएंगे। संस्था के संरक्षक विष्णु लोहिया एवं अध्यक्ष कमलेश संचेती ने सभी श्याम प्रेमियों को फाल्गुन उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रचार मंत्री सुमीत अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरेंद्र अग्रवाल, सौरभ कटारूका, संजय सुरेका, आकाश शर्मा, सुमित अग्रवाल, अभिषेक चौधरी के अलावा कई कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram