Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Sports | ICC Champions Trophy: रोहित का कप्तानी पारी, भारत ने 12 साल बाद जीती ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
Sports

ICC Champions Trophy: रोहित का कप्तानी पारी, भारत ने 12 साल बाद जीती ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

By Samsul HaqueMarch 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

ICC Champions Trophy: दुबई के मैदान पर एक बार फिर रोहित शर्मा का बल्ला चला और भारत ने लगातार जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए और भारत ने 6 विकेट पर 254 रन बनाकर 49 वें ओवर में ही मैच जीत लिया।

भारत की जीत के शिल्पकार रहे कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने 83 गेंद में तीन छक्के और 7 चौके की सहायता से शानदार 76 रन की पारी खेली। विराट कोहली इस बार विराट पारी नहीं खेल सके। लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में दो चौके और दो छक्के की सहायता से 48 रन के योगदान दिया। उधर अक्षर पटेल ने भी बहुमूल्य 29 रन बनाए। जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। लेकिन निचले क्रम में लोकेश राहुल ने 33 गेंद में एक चौके और एक छक्के की सहायता से 34 रन बनाकर भारत को जीत की माला पहना दी। लोकेश राहुल नाबाद रहे। हार्दिक पांड्या ने भी एक चौका और एक छक्का लगाया और 18 रन बनाकर भारत की अंतिम पंक्ति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के बॉलर ने खूब कोशिश की मिचेल सेंटनर को दो विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल ने भी दो विकेट लिए। रचिन रवींद्र और काईल जेमीसन को एक-एक विकेट मिले। लेकिन गेंदबाजों की यह करामात भारत को जीत से नहीं रोक सकी। इससे पहले टॉस जीत कर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिशेल ने 101 गेंद में धीमी 63 रन की पारी खेली। उससे कोई सहायता नहीं मिली और न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहा। हालांकि माइकल ब्रेसवेल ने अंतिम चरणों में 40 गेंद में 53 रन बनाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 251 रन तक पहुंचाने में सहायता की। बाकी के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी थोड़े खर्चीले रहे लेकिन उन्होंने भी एक विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले और रविंद्र जडेजा ने केवल तीन के एवरेज से रन देते हुए एक विकेट लिया। जिससे भारत को न्यूजीलैंड को 251 पर रोकने में सहायता मिली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को हरियाणा से होगी रवाना

July 15, 2026

वाराणसी लिंक कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 10,998 करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 15, 2026

होर्मुज हमले के बीच भारतीय नाविकों का रेडियो संदेश वायरल, मदद की गुहार का दावा

July 15, 2026

RECENT ADDA.

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को हरियाणा से होगी रवाना

July 15, 2026

कोडरमा में डेंगू अलर्ट, संदिग्ध मरीजों के मौके पर लिए जाएंगे ब्लड सैंपल

July 15, 2026

बोकारो के रोजगार, एयरपोर्ट और स्टील प्लांट विस्तार पर श्वेता सिंह ने केंद्र से मांगा बड़ा फैसला

July 15, 2026

वाराणसी लिंक कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 10,998 करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 15, 2026

कोडरमा के छात्रों पर बढ़ेगा बोझ? विश्वविद्यालय बदलने के फैसले पर उठी बड़ी मांग

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.