फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

रांंची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार 6 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन से मिला। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांंची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार 6 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन से मिला। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने वालों में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, वरीय उपाध्यक्ष मो महताब आलम, उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक, महामंत्री संजीव कुमार, वरीय संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो एवं राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव मंटू कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मो कमाल, भागवत मुर्मू, करण कुमार और नितिन रवि, झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव, उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, परमेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष गुलाब महतो, सहायक महामंत्री लालेश्वर राम, तपेश्वर यादव, पूर्व मेन्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची शाखा के अध्यक्ष आनंद राज खलखो, अनीश कुजूर, देवता चरण उपाध्याय ठाकुर दयाल महतो का नाम शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram