फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रक्तदान के व्यवहारिक मुद्दों को लेकर लहू बोलेगा का मानवश्रृंखला

रांची। झारखंड में रक्तदान के नीतिगत एवं व्यवहारिक मुद्दों को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान संगठन लहू बोलेगा द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर गुरुवार 6 मार्च 2025 को रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों द्वारा मानवश्रृंखला बनाई गई। मांगों भरी तख्तियों लेकर आयोजित इस मानवश्रृंखला का नेतृत्व वरिष्ठ झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। झारखंड में रक्तदान के नीतिगत एवं व्यवहारिक मुद्दों को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान संगठन लहू बोलेगा द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर गुरुवार 6 मार्च 2025 को रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों द्वारा मानवश्रृंखला बनाई गई। मांगों भरी तख्तियों लेकर आयोजित इस मानवश्रृंखला का नेतृत्व वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी कुमार वरुण ने किया। इस क्रम में रक्तदान-महादान पर जनजागरुकता पर्चा बांटा गया। साथ ही, रक्तदान के मुद्दें को तख्तियों में लिखकर झारखंड सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री से निष्पादन की अपील की गई। इस मौके लहू बोलेगा के नदीम खान, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष पुष्कर महतो, झारखंड के ऊर्जा मैन रंजीत साहू, रोटी बैंक रांची के अध्यक्ष विजय पाठक, मानवाधिकार एवं महिलाधिकार कार्यकर्ता तारामणि साहू, दिव्यांगजनों के विशेष शिक्षक पॉवेल कुमार, सुमंत कुमार, शंकर कुमार, हरि शंकर, पंकज कुमार, अनंजय पंकज, शंकर कुमार महतो, समाजसेवी राकेश कुमार, छात्र रक्तदाता सौरव खलखो, लाल मुनिंंदरनाथ शाहदेव, शेखर शौर्य, मो मशकूर, झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, शिक्षक अब्दुल रहमान, आरटीआई कार्यकर्ता अकरम राशिद, लहू बोलेगा के नियमित रक्तदाता इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास, बब्बर, साज़िद उमर, मो ज़फ़र, नसीम खान, मोजाहिद इस्लाम, सुफ़ियान, आसिफ़ अहमद समाजसेवी असफ़र खान उपस्थित थे।

मानवश्रृंखला के दौरान तख्तियों में

  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सक्रिय रक्तदान संगठनों/रक्तदान आयोजकों की रक्तदान के मुद्दें पर राज्यस्तरीय बैठक बुलाएं।
  • झारखंड सरकार रक्तदान/रक्त को एजेंडा बनाए।
  • लोकसेवक रक्तदान के नीतिगत मुद्दें पर गुमराह करना बंद करें।
  • कुतर्क/अव्यवहारिक/अनैतिक कारणों से 7 वर्षों से बंद डोनर कार्ड शुरू की जाए।
  • झारखंड सरकार अपने आदेश 2018 के अनुसार रिम्स सहित झारखंड के सरकारी एवं निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों को ब्लड देना सुनिश्चित करे।
  • झारखंड में रक्तदान पर एकलौती वातानुकूलित सहज़ रेड बस को 24 जिलों के लिए खरीदा जाए।
  • झारखंड के सभी सरकारी ब्लड बैंक को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुसज्जित किया जाए।
  • झारखंड में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया जाए।
  • झारखंड के रक्तदाताओं को 25 रुपये का रिफ्रेशमेंट (10 रुपये का बोतल बंद पानी, 10 रुपये का डब्बा बंद जूस एवं 5 रुपये का पॉकेट बंद बिस्कुट) बढ़ाया जाए और इसे मानवीय एवं व्यवहारिक किया जाए।
  • मॉडल रिम्स ब्लड बैंक एवं झारखंड के सरकारी ब्लड बैंक का संपूर्ण ऑडिट किया जाए।
  • रिम्स ब्लड बैंक में अयोग्य-अमानवीय- असंवेदनशील-अराजक-सनकी-विवादित ब्लड बैंक प्रभारी को अविलंब हटाया जाए जो लगभग 6 वर्षों से जमी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram