फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए खेल महोत्सव का सफल आयोजन

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में गुरुवार 6 मार्च 2025 को जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय मेंं खेल महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ये वैसे विद्यालय थे जहां कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा दी जाती हैै। गाैरतलब

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में गुरुवार 6 मार्च 2025 को जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय मेंं खेल महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ये वैसे विद्यालय थे जहां कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा दी जाती हैै। गाैरतलब हाे कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक बौद्धिक विकास भी होता है। उनमें प्रतिस्पर्धा के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने की भावना प्रबल होती है। खेल महोत्सव काे सफल बनाने हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सभी प्रखंडों संग ऑनलाइन बैठक की गई थी और सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी को उचित निर्देश दिया गया था।

महोत्सव को लेकर काफी उत्साहित दिखे बच्चे

महाेत्सव की शुरुआत विद्यालयों में धूमधाम एवं उत्साह से किया गया। बच्चों के बीच तीन पैर की रेस, रस्सी कूद, गोली चम्मच रेस, बैलून रेस, बोरा रेस, बिस्किट रेस, मेढ़क रेस, 30 मीटर दौड एवं इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चे काफी उत्साहित होकर इन खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए। बच्चों के बीच इन खेलों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। बच्चे महोत्सव को लेकर काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में पंचायत के सम्मानित मुखियागण उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी विद्यालय जाकर खेल प्रतियोगिता के संचालन में आवश्यक सहयोग किया। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर संचालित प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया एवं अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram