Skip to content
Log In
Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त

आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाई, घर में थी अकेले मिली लाश

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 11 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय एक कामकाजी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा मिश्रा के रूप में हुई है, जो कृष्णा मिश्रा की पुत्री थी और गम्हरिया स्थित बीको मोड़ के पास एक निजी कंपनी एएसएल एंटरप्राइजेज में कार्यरत थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा पिछले करीब दस दिनों से घर में अकेली रह रही थी। उसके माता-पिता किसी पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। रविवार को जब आसपास के लोगों ने लंबे समय तक घर का दरवाजा बंद देखा और भीतर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। वहां नेहा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने उसके माता-पिता को जानकारी दी, जिसके बाद वे गांव से वापस लौट रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है।
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *