Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

वृद्धावस्था पेंशनधारियों को मिला डबल तोहफा, फरवरी-मार्च की राशि एक साथ जारी

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत रांची जिले के लाखों लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का सफल भुगतान कर दिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले के कुल 2,52,330 लाभुकों के बैंक खातों में 43 करोड़ 58 लाख 38 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेज दी गई है।

वृद्धावस्था पेंशनधारियों को मिला दो महीने का भुगतान

इस भुगतान प्रक्रिया में सबसे बड़ी राहत ‘मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना’ के लाभुकों को मिली है। जिले के 1,83,508 वृद्धों को फरवरी और मार्च, यानी दो महीनों की पेंशन राशि एक साथ दी गई है। इसके लिए कुल 36.70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। प्रत्येक लाभुक को उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये (1,000 रुपये प्रति माह) प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

अन्य श्रेणियों में भी हुआ भुगतान

वृद्धावस्था पेंशन के अलावा, अन्य श्रेणियों के 68,822 लाभुकों को मार्च महीने की पेंशन के रूप में 6.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें शामिल हैं:

पेंशन रुकने पर क्या करें?

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुँचा है, तो इसका मुख्य कारण आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) न होना हो सकता है। ऐसे लाभुकों को तुरंत अपने बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक करवाना होगा।

भौतिक सत्यापन है जरूरी

पेंशन का लाभ भविष्य में भी निरंतर मिलता रहे, इसके लिए प्रशासन ने सभी लाभुकों से एक विशेष अपील की है। सभी लाभार्थियों को अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाकर अपना भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर भविष्य में पेंशन रुकने की संभावना हो सकती है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *