Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ईरान के चक्रव्यूह में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, क्या अब युद्धविराम ही आखिरी रास्ता?
World

ईरान के चक्रव्यूह में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, क्या अब युद्धविराम ही आखिरी रास्ता?

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिख रहा है। तेहरान ने बातचीत के अमेरिकी प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
By Samsul HaqueMarch 18, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Tehran, Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मोर्चा लेकर शायद खुद के लिए ही मुश्किलें खड़ी कर ली हैं। मौजूदा जंग में अमेरिका जिस तरह फंसा नजर आ रहा है, उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप की नीतियों की तीखी आलोचना हो रही है। हालात ये हैं कि व्हाइट हाउस और तेहरान के नेतृत्व की ओर से बिल्कुल अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ ट्रंप सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है और वहां के नेता बातचीत के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, वहीं हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

Read more: ईरान से जंग में अमेरिका ने दो दिन में फूंके 5.6 अरब डॉलर, खाली हुए गोदाम!

पर्दे के पीछे की खबरें बताती हैं कि तेहरान ने फिलहाल वाशिंगटन के साथ संवाद के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं। सैन्य मोर्चे पर भी ट्रंप प्रशासन और पेंटागन का दावा है कि उन्होंने ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को 95 प्रतिशत तक ध्वस्त कर दिया है। इसके उलट, इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस टकराव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरान की मजबूत स्थिति ने कच्चा तेल और गैस की कीमतों में आग लगा दी है। वहीं, जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों ने इस जंग को नाटो का हिस्सा मानने से इनकार कर कर ट्रंप के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है।

अमेरिका बोला- बात कर लो, ईरान ने कहा अभी नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के करीबी और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने पिछले हफ्ते ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची को बातचीत का न्योता भेजा था। लेकिन, ईरान ने इन संदेशों का कोई जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सख्त रुख की वजह से इन संदेशों को नजरअंदाज किया गया है। ईरानी नेतृत्व का मानना है कि फिलहाल अमेरिका से सीधी बात करना मुमकिन नहीं है और युद्धविराम का फैसला सिर्फ सर्वोच्च नेता के विवेक पर ही निर्भर है।

ईरान ने कहा- हमने कभी युद्धविराम की पहल नहीं की

बयानों की इस जंग में अमेरिकी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि खुद ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने बातचीत की पहल की थी। हालांकि, अरागची ने सोशल मीडिया पर इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने अमेरिका पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान ने न तो युद्धविराम मांगा है और न ही बातचीत की कोई गुहार लगाई है। अरागची ने स्पष्ट किया कि वे अपनी रक्षा के लिए तब तक लड़ेंगे जब तक जरूरत होगी। ईरानी खेमे का आरोप है कि अब ट्रंप प्रशासन इस युद्ध से सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.