फॉण्ट कनवर्टर NEW

AK-47 का तांडव : कोयला कारोबारियों के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले का पतरातू क्षेत्र बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। अपराधियों ने एक बार फिर कोयला कारोबारियों को अपना निशाना बनाते हुए AK-47 जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया। पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला में हुई इस

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले का पतरातू क्षेत्र बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। अपराधियों ने एक बार फिर कोयला कारोबारियों को अपना निशाना बनाते हुए AK-47 जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया। पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

अंधाधुंध फायरिंग और CCTV में कैद अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी इलाके में दाखिल हुए। अपराधियों ने सबसे पहले पंचू होटल के पास फायरिंग की और फिर रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार और कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू के घरों को निशाना बनाया। अपराधियों ने दोनों घरों पर करीब एक-एक दर्जन से अधिक गोलियां बरसाईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त नीतीश कुमार और गजानंद साव घर पर नहीं थे, केवल उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस हमले में घरों के शीशे चकनाचूर हो गए।

पुलिस को मिले तीन दर्जन खोखे

वारदात की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थलों से लगभग तीन दर्जन (36) खोखे बरामद किए हैं। अपराधियों ने भागते समय संजय पान दुकान और रेलवे साइडिंग के पास भी हवाई फायरिंग की, जिससे साफ पता चलता है कि उनका मकसद इलाके में वर्चस्व कायम करना और खौफ फैलाना था।

पुरानी रंजिश और रंगदारी का शक

कोयला कारोबारी गजानंद साव और नीतीश कुमार पहले भी अपराधियों के निशाने पर रहे हैं। जनवरी 2023 और मई 2024 में भी इन पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। पुलिस इस पूरे मामले को रंगदारी (Extortion) से जोड़कर देख रही है। हालांकि, अब तक किसी आपराधिक गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सघन छापेमारी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram