फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार

रांची। अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हजारीबाग के आरोपी एसडीओ अशोक कुमार को हजारीबाग की लोहसिंघना थाना की पुलिस ने रविवार काे गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से हुई है। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हजारीबाग के आरोपी एसडीओ अशोक कुमार को हजारीबाग की लोहसिंघना थाना की पुलिस ने रविवार काे गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से हुई है। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अशोक कुमार फरार चल रहे थे। लेकिन 9 फरवरी 2025 को हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व 7 फरवरी 2025 की रात को हजारीबाग पुलिस ने उनके पिता दुर्योधन साव को गिरफ्तार किया था। उनके पिता भी एसडीओ अशोक कुमार की तरह आराेपी हैं और फरार चल रहे थे। पिता की गिरफ्तारी उनके ससुराल सलैया गांव से रात में हुई थी। गौरतलब हो कि हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप है। पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता को घर में ही रंग-रोगन करने वाले पेंट में सराबोर कर जलाकर हत्या की गई थी। इसके बाद मृतक अनिता के मायकेवालों ने पूर्व एसडीओ समेत उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई और कई गंभीर आरोप लगाए। इनमें पूर्व एसडीओ का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध समेत पत्नी अनिता की हत्या शामिल है। इस घटना के बाद से ही पूर्व एसडीओ का पूरा परिवार फरार चल रहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram