फॉण्ट कनवर्टर NEW

सौतेले पिता ने पुत्री के साथ किया गलत काम, गया जेल

Jharkhand News: कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र सौतेले पिता के ने पुत्री के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थाना में नाबालिग के पिता रंजीत कुमार पर दुष्कर्म और मारपीट करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र सौतेले पिता के ने पुत्री के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थाना में नाबालिग के पिता रंजीत कुमार पर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी को सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। इसे लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 2016 में उनके पहले पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद बच्ची की बेहतर परवरिश के लिए उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री भी हुई, लेकिन उनके दूसरे पति की बुरी नजर 15 वर्षीय सौतेली बेटी पर पड़ने लगी। करीब डेढ़ साल पहले जब बेटी ने मां से यौन शोषण की शिकायत की तो समाज की लोक-लाज के कारण मां ने बेटी को नानी के घर भेज दिया। हालांकि, कुछ दिन पहले आरोपी सौतेला पिता बेटी को जबरन नानी के घर से वापस ले आया और फिर से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने दोबारा शिकायत किए जाने पर मां ने इस बार बाल संरक्षण इकाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद डोमचांच पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram