फॉण्ट कनवर्टर NEW

नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध चला जागरूकता अभियान

रांची। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 9 फरवरी 2025 रविवार को नामकुम बाजार में नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में नुक्कड नाटक, गीत-संगीत एवं एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को अफीम की खेती एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 9 फरवरी 2025 रविवार को नामकुम बाजार में नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में नुक्कड नाटक, गीत-संगीत एवं एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को अफीम की खेती एवं नशापान के विरुद्ध जागरूक किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय रांची से संबंद्ध कला दलों द्वारा नाटक का मंचन कर लोगों को नशा एवं अफीम की खेती के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी वैन पर प्रसारित वीडियो संदेश के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वो अफीम का सेवन, खेती एवं उपज नहीं करें। ग्रामीणों को बताया गया कि कहीं भी मादक पदार्थ अथवा अफीम की खेती की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर 112 पर इसकी अविलंब सूचना दें। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram