Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द केंद्र सरकार को देने के निर्देश: मुख्य सचिव
#Trending

उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द केंद्र सरकार को देने के निर्देश: मुख्य सचिव

By Samsul HaqueJanuary 24, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News : झारखंड राज्य को केंद्र सरकार द्वारा दी गई विशेष सहायता योजना के तहत वित्तीय मदद के सही उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी संबंधित विभागों के सचिवों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को प्रदान करें। यह निर्देश शुक्रवार को मुख्य सचिव द्वारा ‘स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट’ (SACCI) योजना के तहत संबंधित विभागों की समीक्षा के दौरान दिया गया।

समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झारखंड को केंद्र सरकार द्वारा कुल 5255.14 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी, जिसमें से अब तक 4580.62 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को 4302 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 2763 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। इसके अलावा 1233 करोड़ रुपये की राशि भी राज्य को मिल चुकी है।

मुख्य सचिव ने इस बात का भी जिक्र किया कि राज्य को एसएएससीआई योजना के तहत और भी लगभग 1250 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो सकती है यदि सभी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से सभी प्रक्रियाएं पूरी होती हैं, तो वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एसएएससीआई के तहत 4600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता केंद्र से मिल सकती है।

वहीं, समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि झारखंड में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 162.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। राज्य को इस मद में 81.47 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिल चुकी है, लेकिन इसके लिए 75 प्रतिशत राशि खर्च करने का उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को देना आवश्यक है। इसके बाद ही शेष राशि का भुगतान केंद्र से किया जाएगा।

इसके अलावा, राज्य सरकार ने नेतरहाट, तिलैया और तेनूघाट डैमों के सौंदर्यीकरण के लिए 214.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें से तिलैया डैम के लिए 34.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। डैमों के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र ने कुछ अतिरिक्त जानकारी मांगी है, जो पर्यटन विभाग से मांगी गई है।

साथ ही, वर्किंग वुमन हॉस्टल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को 163 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसके तहत आठ हॉस्टल का निर्माण होना है। इसके लिए कुछ अतिरिक्त जानकारी केंद्र सरकार से मांगी गई है, जिसे उद्योग विभाग से उपलब्ध कराना है।

समीक्षा बैठक में वित्त सचिव प्रशांत कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार, ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन, परिवहन सचिव कृपानंद झा, खान सचिव जितेंद्र सिंह, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड शिक्षा संकट: 25 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर वित्तरहित मोर्चा का हाईकोर्ट में जाने का निर्णय

इस खबर को भी पढ़ें : पिंटू नायक ह’त्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भाभी ने शूटरों की मदद से कराई थी हत्या

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.