फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व विधायक बाहुबली नेता अनंत सिंह ने मोकामा गोलीकांड में किया सरेंडर

Bihar News : मोकामा के नौरंगा गांव में हुए गोलीकांड में बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अनंत सिंह अपने एक समर्थक के साथ दोपहर में कोर्ट पहुंचे और सरेंडर किया। कोर्ट द्वारा उन्हें बेऊर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News : मोकामा के नौरंगा गांव में हुए गोलीकांड में बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अनंत सिंह अपने एक समर्थक के साथ दोपहर में कोर्ट पहुंचे और सरेंडर किया। कोर्ट द्वारा उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है।

एसडीपीओ राकेश कुमार के अनुसार, घटना के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज़ कर दी थी। उन्होंने बताया कि गोलीकांड में रौशन और सोनू सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद दबाव के चलते अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया।

गोलीकांड से जुड़ी कुल चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर मुंशी मुकेश सिंह ने सोनू और मोनू पर अपने घर में ताला लगाने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई थी। दूसरी एफआईआर सोनू-मोनू ने अनंत सिंह पर गोलीबारी कराने के आरोप में दर्ज की थी। तीसरी एफआईआर मुखिया उर्मिला देवी ने नौरंगा गांव में हुई गोलीबारी के मामले में की थी। चौथी एफआईआर अनंत सिंह के घायल समर्थक ने सोनू-मोनू के खिलाफ दर्ज कराई थी।

मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम को हुई गोलीबारी में लगभग 10 से 20 राउंड गोलियां चली थीं। सूत्रों के मुताबिक, सोनू और मोनू ने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था, जिसके बाद मुंशी ने अनंत सिंह से मदद मांगी थी। अनंत सिंह ने अपनी टीम को मुंशी के घर पर ताला खुलवाने भेजा था और बाद में खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई, जिसमें अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लगी थी।

इस घटना के बाद मोकामा में तनाव का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार सुबह सोनू ने सरेंडर कर दिया था, और बाद में पुलिस के दबाव में अनंत सिंह ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। अब दोनों को जेल भेज दिया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द केंद्र सरकार को देने के निर्देश: मुख्य सचिव

इस खबर को भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा, सीएम को दी नसीहत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram